गैजेट्स

अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया फीचर्स लेकर आ रहा वॉट्सएप

नई दिल्ली । बीते कुछ महीनों में वॉट्सएप में कई नए फीचर्स आए है। इसी कड़ी में अब कंपनी एक और नया फीचर लाने की तैयारी में है। वॉट्सएप के इस अपकमिंग फीचर का नाम, स्टेटस अपडेट ट्रे है। वॉट्सएप यूजर्स को अभी हॉरिजॉन्टल लेआउट में स्टेटस अपडेट दिखते हैं। कई यूजर्स को यह पसंद नहीं है। कंपनी यूजर्स के फीडबैक पर एक्शन लेकर अब स्टेटस अपडेट देखने के लिए नया अपडेट ला रही है। इसमें यूजर अपने कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस अपडेट को प्रोफाइल पिक्चर वाले थंबनेल्स के साथ देख सकते है। स्क्रीनशॉट किया शेयर रिपोर्ट में बताया कि यह फीचर बीटा वर्जन में आ गया है। अगर आप वॉट्सएप का बीटा वर्जन यूज करते हैं, तब आप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.23.4.23 अपडेट में इस नए फीचर को यूज कर सकते हैं। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप स्टेटस अपडेट के नए इंटरफेस को देख सकते हैं। स्टेटस अपडेट ट्रे अपडेट्स टैब के ऊपर मौजूद है। नए इंटरफेस में यूजर्स को सबसे लेटेस्ट स्टेटस अपडेट थंबनेल के साथ दिखेगा। कंपनी इस फीचर को अभी टेस्ट कर रही है। वॉट्सएप ने हाल में सिक्योरिटी से जुड़ा एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू किया है। इस फीचर की मदद से यूजर फोन की लॉक स्क्रीन से ही स्पैम कॉल और संदेश को ब्लॉक कर सकते हैं। इस फीचर के लिए आपके फोन में वॉट्सएप का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

20 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

23 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

24 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

24 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

24 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

24 hours ago