-डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी पर्वत पर त्यागा शरीर
डोंगरगढ़। वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने आज रात्रि करीब 2:35 बजे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में अंतिम सांस ली। विश्व प्रसिद्ध जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि देवलोक गमन किया। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 2:35 बजे विश्व प्रसिद्ध जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अंतिम सांसें लीं। इसी के साथ जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने देवलोक गमन किया। जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रल रहे थे। रात लगभग 2:35 बजे जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज का देवलोक गमन हो गया। जैन समाज के प्रमुख धर्म गुरुओं में आचार्य विद्यासागर जी महाराज का नाम प्रमुखता से लिया जाता रहा है। कुछ माह पूर्व ही विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोंगरगढ़ पहुंचकर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद ग्रहण किया था, इस मुलाकात की फोटो प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी। तीन दिन के उपवास उपरांत जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने देह त्याग दिया। आज रविवार दोपहर करीब एक बजे उन्हें पांच तत्वों में विलीन करने की अंतिम प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इस दौरान आचार्य विद्यासागर जी माहाराज के शिष्यों के साथ ही धर्म के प्रमुख व प्रशंसकों समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूदग रहेंगे। मध्य प्रदेश में राजकीय शोक घोषित विश्व प्रसिद्ध राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज के निधन पर मध्य प्रदेश सरकार ने एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान प्रदेश में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। राष्ट्र संत विद्यासागर जी महाराज की अंतिम यात्रा में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप उपस्थित रहेंगे। मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उक्त घोषणा की है। आचार्य श्री ने दी सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा : डॉ यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह रहा है। सदा से ही प्रदेशवासियों को उनका भरपूर आशीर्वाद मिलता रहा है। उनके सद्कार्य हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चेतना के पुंज, विश्व वंदनीय संत शिरोमणि परमपूज्य आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की संलेखना पूर्वक समाधि सम्पूर्ण जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परलोक गमन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्रीर कमलनाथ समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। आज ही होंगे पंचतत्व में विलीन शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अंतिम सांस ली है। आज रविवार दोपहर करीब एक बजे उन्हें पांचतत्व में विलीन किया जाएगा। आचार्य श्री के देवलोक गमन से देश और दुनिया में शोक की लहर है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…