राजनीति

कॉंग्रेस नेता अशोक सिंह ने राज्यसभा प्रत्याशी के लिए नामांकन दाखिल किया

– विधायकों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन सिंह के साथ विधानसभा पहुंचे
भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर आज मध्यप्रदेश विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, कांग्रेस विधायकगण और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से एकत्र होकर विधानसभा पहुंचे, जहां अशोक सिंह ने पटवारी सहित कांग्रेसजनों की मौजूदगी में विधानसभा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा कि सिंह आज सुबह 9 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया और अन्य अभिभाषकों की उपस्थिति में नामांकन फार्म की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करायी गई। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे सिंह कांग्रेसजनों के साथ विधानसभा पहुंचे और राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सर्वपूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया, रामनिवास रावत, के.के. मिश्रा, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, विधायकगण आरिफ मसूद, नितेन्द्र सिंह राठौर, सुरेश राजे, ठाकुर रजनीश सिंह, दिनेश गुर्जर, सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, राजकुमार पटेल, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, श्रीमती विभा पटेल, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, दीपचंद यादव, पीयूष बबेले, अब्बास हफीज, अवनीश बुदेल, आनंद जाट, रवि वर्मा, फरहाना खान, डॉ. अनुराधा सिंह, विनोद सेन, राहुल सिंह राठौर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Gaurav

Recent Posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 9 की मौत, 23 घायल

सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…

14 hours ago

मन की बात की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए ईश्वर के दर्शन करने जैसा

भावुक पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को धन्यवाद, 3 अक्टूबर को हो जाएंगे 10 साल…

15 hours ago

आज से 25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार

नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद…

15 hours ago

मेरी दिव्यांग बेटियों ने विकलांगता के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया

-सीजेआई ने नई हैंडबुक की लॉन्च, कहा-समावेशी भाषा का हो इस्तेमाल नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…

15 hours ago

लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक सिंह एवं पार्श्व गायिका चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत…

15 hours ago

डेन्टल इम्प्लांट की आधुनिक तकनीक आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने में होगी मददगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री इंदौर…

15 hours ago