ख़बरे

महिला एवं बाल विकास मंत्री भूरिया ने मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने गुरूवार को पर्यावास स्थित कार्यालय में मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निगम के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी से परिचय लिया। निगम द्वारा संचालित कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली।

मंत्री भूरिया ने कहा कि निगम महिलाओं के सशक्तिकरण एवं चहुँमुखी विकास के लिये भरसक प्रयास करेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम की स्थापना 1988 में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के चहुँमुखी विकाaस के उद्देश्य को लेकर की गई। महिला के कल्याण के लिये निगम द्वारा योजनाओं का संचालन कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। निगम को उत्तम कार्य के लिये यूएन अवार्ड, सीताराम राव लाइवलीहुड अवार्ड,स्कॉच अवार्ड जैसे अवार्डों से सम्मानित किया गया है। बैठक में निगम की प्रबंध संचालक निधि निवेदिता, निगम की पूर्व अध्यक्ष अमिता चपरा, महाप्रबंधक अरविंद सिंह भाल एवं प्रबंधक टीना पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Gaurav

Recent Posts

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

7 hours ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

7 hours ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

7 hours ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

7 hours ago

अमेरिका में हेलेन तूफान ने मचाई तबाही, 50 की मौत, हजारों बेघर

वाशिंगटन। अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली…

7 hours ago

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव: एलन मस्क

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गरमाने लगी है। खास बात यह है कि…

7 hours ago