ख़बर ख़बरों की

सांवेर में गौशाला के लिए भूमि आवंटित की जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मंत्री सिलावट के साथ किसानों ने भेंट की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले विधायक, मंत्रीगण और अन्य जनप्रतिनिधि

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम विधानसभा स्थित उनके कक्ष में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मंडलों, विधायकों और मंत्रीगण के साथ जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विकास से जुड़े सुझाव पत्र दिए गए, जिन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ सांवेर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने गौशाला प्रारंभ करने के संबंध में आग्रह किया और आवश्यक भूमि की मांग की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सांवेर में गौशाला प्रारंभ करने के लिए भूमि आवंटित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ही जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट के नेतृत्व में विधान सभा स्थित कक्ष में एक अन्य प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांवेर विधान सभा के 39 गांव के किसानों ने पश्चिमी रिंग रोड के संबंध में होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की इस समस्या पर विचारोपरांत शीघ्र ही उचित निर्णय करने का आश्वासन दिया।

मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर स्थित मध्यप्रदेश नेहरू केंद्र लालबाग परिसर स्थित उद्यान के उन्नयन एवं पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने के संबंध में भी सुझाव पत्र दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री  अजय विश्नोई, विधायक प्रदीप लारिया ने भेंट की और विकास से संबंधित सुझावों से अवगत करवाया।

मध्यप्रदेश राज्य आदिवासी कोल महापंचायत के पदाधिकारी भी मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आज विधान सभा स्थित कक्ष में मध्यप्रदेश राज्य आदिवासी कोल महापंचायत के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर डिंडोरी जिले में कोल जनजातीय समाज के श्रद्धा स्थल बड़ी माता महामाई मढ़िया की भूमि के आवंटन का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राप्त सुझावों के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।

Gaurav

Recent Posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 9 की मौत, 23 घायल

सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…

12 hours ago

मन की बात की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए ईश्वर के दर्शन करने जैसा

भावुक पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को धन्यवाद, 3 अक्टूबर को हो जाएंगे 10 साल…

12 hours ago

आज से 25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार

नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद…

12 hours ago

मेरी दिव्यांग बेटियों ने विकलांगता के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया

-सीजेआई ने नई हैंडबुक की लॉन्च, कहा-समावेशी भाषा का हो इस्तेमाल नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…

13 hours ago

लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक सिंह एवं पार्श्व गायिका चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत…

13 hours ago

डेन्टल इम्प्लांट की आधुनिक तकनीक आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने में होगी मददगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री इंदौर…

13 hours ago