ख़बर ख़बरों की

MP में अब मोबाइल से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे, सरकार ला रही ये नई योजना

-विधानसभा में मंत्री ने दी जानकारी

भोपाल । मध्यप्रदेश में अब मोबाइल से सड़को के गड्ढे भरे जायेंगे। जल्दी ही खराब सड़कों की हालत सुधारने के लिए सरकार एक ऐसा मोबाइल एप लॉन्च करने जा रही है जो सड़कों की हालत ठीक करने में मदद करेगा। इस मोबाइल एप की मदद से लोगों की सड़कों को लेकर बार-बार आ रही शिकायतों में कमी आएगी। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विधानसभा में इस एप को लेकर जानकारी दी। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक चंदारानी गौर के सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार एक महती योजना लेकर आ रही है। इसमें लोग गड्ढों के फोटो मोबाइल से खींचकर जानकारी के साथ एप पर भेजेंगे। इसके बाद अधिकारियों को समय सीमा में इसकी मरम्मत करनी होगी। कार्य पूर्ण होने पर अफसरों को भी सुधारे गए गड्ढे की फोटो जानकारी के साथ एप पर अपलोड करनी होगी।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

37 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

43 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

48 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

51 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

54 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

58 mins ago