ख़बर ख़बरों की

पिछले 10 सालों में देश में विकास के अनेक कार्य हुए हैं – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत डबरा में लगा शिविर

हितग्राहियों को योजनाओं का मिल रहा है लाभ

ग्वालियर : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पिछले 10 सालों में देश का नक्शा बदल गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नक्षत्र की तरह उभरा है। पहले देश आर्थिक शक्ति के रूप में 10वें स्थान पर था जो अब 5वें स्थान पर पहुँच गया है। आने वाले दिनों में देश को हम तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सोमवार को डबरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित करने के लिये आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही।

डबरा में आयोजित शिविर में विभिन्न हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। इस अवसर पर विधायक भितरवार मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री इमरती देवी, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष  कौशल शर्मा, पूर्व विधायक जवाहर सिंह रावत सहित नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सुचित्रा सिंह एवं सरोज परिहार से भी संवाद किया। इन दोनों हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है, जिसके कारण इनके जीवन में परिवर्तन आया है। सुचित्रा परिहार को लाड़ली बहना योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेण्डर उपलब्ध हुआ है। इसके साथ ही इनकी बेटी को भी लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही सरोज परिहार द्वारा गठित स्व-सहायता समूह को आर्थिक मदद उपलब्ध कराकर समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण का कार्य किया गया है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने समारोह में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से अनेक लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।

पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार के माध्यम से आम जनों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। विकास कार्यों के साथ-साथ आम लोगों के जीवन को और बेहतर बनाने के लिये भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सार्थक पहल हो रही है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

44 mins ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

4 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

4 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

4 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

4 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

4 hours ago