नई दिल्ली । सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हो रही हल्की बारिश और बर्फबारी का असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। यहां शीतलहर के प्रकोप से ठिठुरन बढ़ गई है। हो सकता है कि मध्य भारत में बारिश भी हो सकती है। उत्तर भारत में इन दिनों मौसम बेहद ठंडा हो गया है। आईएमडी की मातें तो यहां पर 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, दो दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी। इसी के साथ, मध्य भारत के राज्यों में 10 से 13 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में 13 से 15 फरवरी के बीत बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज 10 फरवीर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। आनेवाले दिनों में नई दिल्ली में तापमान बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में आज कोहासा रहेगा। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी आज घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान में आज सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं, आज से 14 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, 10 और 11 फरवरी को मध्य महाराष्ट्र में और 10 से 11 फरवरी के बीच मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश जबकि दक्षिणपूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 13 से 14 फरवरी के बीच बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
Ira Singh Khabar Khabaron ki,14 May '25 India’s retail inflation eased to a six-year low…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,13 May’25 India’s ascent as a global hub for Global Capability…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,09 May’25 Heightened geopolitical tensions threaten to unravel Pakistan’s fragile economic…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 May’2025 The United States is expected to seek significant changes…
Gwalior Khabar Khabaron Ki,05 May'25 In a ceremony marked by tradition and reverence, senior IPS…
Ira Singh Khabar khabaron Ki,4 May'25 Foreign Portfolio Investors (FPIs) injected Rs4,223 crore into Indian…