अयोध्या। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर आज शुक्रवार को अयोध्या पहुँचे हैं। यहां उन्होंने राम लला के दर्शन कर उनके दरबार में अर्जी लगाई है। गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन भी वो यहां उपस्थित हुए थे।
महानायक अमिताभ बच्चन का महज 19 दिनों में यह दूसरा अयोध्या दौरा है। दरअसल इससे पहले वो 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। मशहूर अभिनेता अमिताभ के शुक्रवार को अयोध्या पहुँचने पर उनके प्रशंसकों में खासी खुशी देखी गई है। वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन ने अयोध्या पहुंच रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है। अमिताभ को सुरक्षा घेरे के साथ मध्य गेट नंबर 11 से राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश कराया गया। यहां उन्होंने राम लला की पूजा-अर्चना की है। इस अवसर पर उनका अभिनन्दन मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास के साथ ही ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी किया। राम लला के दर्शन और पूजा करने के बाद अमिताभ मंडलायुक्त आवास पहुंचे थे, इसके बाद वे सिविल लाइन स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन भी करने वाले हैं। यहां अमिताभ को देख लोग उत्साहित नजर आए हैं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 Sep'24 The Gujarat government has recently announced that the Centre…
वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…
पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…
वाशिंगटन। इसी साल मई या जून में चीन की एक पनडुब्बी समुद्र में समा गई।…
नई दिल्ली। मानसूनी बारिश पूरी हो गई है इसके बाद भी मानसून फिलहाल विदा होने…