Categories: ख़बरे

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव औऱ स्वामीनाथन को भारत रत्न, पीएम मोदी ने खुद दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है, कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के तौर पर भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता संपू्र्ण देश को प्रेरित करने वाली है। गौरतलब है कि इसके पूर्व ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी भारत रत्न सम्मान देने का एलान किया जा चुका है। श्री आडवाणी के अतिरिक्त बाकी चारों हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। आज शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह समेत पीवी नरसिंहा राव, वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसका एलान किया है।

Gaurav

Recent Posts

Centre declares ESZ around Gir to protect Asiatic Lions

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 Sep'24 The Gujarat government has recently announced that the Centre…

12 hours ago

बाइडेन की चेतावनी बेअसर……लेबनान में घुसने को तैयार इजराइल

वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…

16 hours ago

फ्रांस ने जमकर की तारीफ कहा- भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता मिलनी ही चाहिए

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…

16 hours ago

रूस ने बदली परमाणु नीति, हवाई हमले का जवाब परमाणु हथियारों से देगा

पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

16 hours ago

चीन की परमाणु पनडुब्बी डूबने के दावे पर अमेरिका बोला ड्रैगन के लिए यह शर्मनाक

वाशिंगटन। इसी साल मई या जून में चीन की एक पनडुब्बी समुद्र में समा गई।…

16 hours ago

फिलहाल विदा होने को तैयार नहीं है मानसून,एक दर्जन राज्यों में करेगा झमाझम बारिश

नई दिल्ली। मानसूनी बारिश पूरी हो गई है इसके बाद भी मानसून फिलहाल विदा होने…

17 hours ago