ख़बर ख़बरों की

भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था : मोदी

-प्रधानमंत्री ने गोवा में ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर का किया उद्घाटन

नई दिल्ली । भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन करने के दौरान कही। उन्होंने सेंटर का उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा ‎कि इंडिया एनर्जी वीक के इस दूसरे संस्करण में आप सभी का अभिनंदन करता हूं। हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाले गोवा में हो रहा है। पीएम ने कहा इस वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में भारत की जीडीपी दर 7.5 फीसदी से अधिक हो गई है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।हाल ही में, आईएमएफ ने भी ये भविष्यवाणी की है कि हम ऐसे ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज पूरी दुनिया के विशेषज्ञ ये मान रहे हैं कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। पीएम मोदी ने कहा ‎कि गोवा अपने आतिथ्य भाव के लिए जाना जाता है। पीएम ने कहा ‎कि गोवा इस समय विकास के नए प्रतिमानों को छू रहा है। आज जब हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता की बात करने के लिए एकजुट हुए हैं, टिकाऊ भविष्य के बारे में बात करने जा रहे हैं। तो इसके लिए गोवा बहुत ही परफेक्ट डेस्टिनेशन है। समारोह में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा ‎कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास केंद्र और वैश्विक ऊर्जा के लिए मांग केंद्र बन रहा है। इस स्थिति को दर्शाते हुए, केवल दो वर्षों में एनर्जी इंडिया एनर्जी वीक वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर पर एक प्रमुख तारीख बन गया है। इस वर्ष हमारे पास 900 प्रदर्शक हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्र‎तिशत ज्यादा है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

5 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

9 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

9 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

9 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

9 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

9 hours ago