ख़बर ख़बरों की

चीनी राजदूत बोले भारत और चीन को कोई अलग नहीं कर सकता,

दोनों में मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध’ : कोंगे शिन्हुआ

भारत और चीन बीच तनातनी की खबरें आम रहती हैं। लेकिन चीन के महावाणिज्य दूत कोंग शिन्हुआ ने भारत और चीन की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का हवाला देते हुए बड़ा बयान दिया है। राजदूत कोंग शिन्हुआ ने दोनों देशों के प्रचीन संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि भारत, चीन के बीच मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। यह बात उन्होंने मुंबई में कही।

2023 भारत और चीन के लिए रहा उपलब्धियां भरा: शिन्हुआ

 

जानकारी के अनुसार चीन के महावाणिज्यदूत कोंग शिन्हुआ ने कहा है कि चीन और भारत के लोगों के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंध बहुत मजबूत हैं और कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकता। कोंग ने शुक्रवार को मुंबई में चीन के नववर्ष समारोह और चीनी सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2023 चीन और भारत दोनों के लिए उपलब्धियों भरा साल रहा।

‘चीन जाने वाले भारतीयों की संख्या में बढ़ोतरी दर्शाता है विश्वास’

उन्होंने कहा, “हमारे लोगों के बीच व्यापक सहयोग से यह संभव हुआ है।” उन्होंने कहा कि 2023 में चीन-भारत व्यापार 136.2 अरब डॉलर से अधिक हो गया। उन्होंने कहा कि भारत में चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास ने पिछले वर्ष 1.8 लाख से अधिक वीजा जारी किए हैं, जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बाद चीन जाने वाले भारतीयों की संख्या में बढ़ोतरी को दर्शाता है।

कोंग ने कहा, “हमने मुंबई में पहली बार चीनी दक्षता प्रतियोगिता आयोजित की। इससे भारतीय युवाओं को चीनी भाषा सीखने के लिए प्रेरणा मिली। इन आयोजनों ने मेरी यह धारणा और गहरी हो गई कि हमारे लोगों के बीच आर्थिक व सांस्कृतिक संबंध इतने मजबूत हैं कि कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता

Gaurav

Recent Posts

सेवानिवृत हुईं CS वीरा राणा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सेवा निवृत हो गई हैं। प्रदेश के वरिष्ठतम…

2 days ago

जीत का चौका लगा भारत ने निकाला बांग्लादेश का दम

कानपुर। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से पीटकर क्लीन स्वीप…

2 days ago

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

3 days ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

3 days ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

3 days ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

3 days ago