ख़बर ख़बरों की

यूज़र्स का कीमती समय बचाने वाट्सऐप पर आ गया कमाल का फीचर

-आसानी से फेसबुक पर शेयर होगा अपना स्टेटस नई

दिल्ली। अब वॉट्सऐप पर शेयर ‎किया गया स्टेटस आसानी से फेसबुक पर भी शेयर हो सकेगा। इसके ‎लिए अब नया फीचर आ गया है। बता दें ‎कि वॉट्सऐप एक ऐसा पॉपुलर ऐप है जो लगभग सभी के मोबाइल में मिल जाएगी। वॉट्सऐप के साथ-साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम भी लोगों का फेवरेट ऐप है। ऐसे कई यूज़र्स हैं जो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर करना पसंद करते हैं। वहीं ऐसे भी कई लोग हैं जो वॉट्सऐप स्टेटस का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। जहां फेसबुक बड़ी संख्या के साथ फोटो, स्टेटस, वीडियो शेयर करने की जगह है, वहीं वॉट्सऐप का इस्तेमाल खास तौर पर वन टू वन के साथ बातचीत के लिए किया जाता है, जो इमेज, लिंक और वीडियो को साझा करने की सुविधा देता है। दोनों में मकसद यूनीक हैं और दोनों में एक सामान्य सुविधा है, जो आपको 24 घंटे के लिए अपने ऑडिएंस के साथ टेक्स्ट, फोटो या वीडियो शेयर करने की सुविधा देती है, जिसे वॉट्सऐप पर स्टेटस और फेसबुक पर स्टोरी के रूप में जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि कई यूज़र्स दोनों प्लेटफार्मों पर एक ही कंटेंट शेयर करते हैं। अब वॉट्सऐप यूज़र्स को अपने स्टेटस को डायरेक्ट फेसबुक स्टोरीज पर ऑटोमैटिकली शेयर करने की अनुमति वाला ऑप्शल ‎दिया जा रहा है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट को वॉट्सऐप से लिंक करना होगा। यह में शेयर स्टेटसर प्रायवेसी से‎टिंग में जाकर ऑप्शन को सेलेक्ट करके किया जा सकता है। एक बार ये फीचर एक्टिवेट होने के बाद आपका स्टेटस ऑटोमैटिक रूप से दोनों प्लेटफार्मों पर एक साथ शेयर किया जा सकेगा। और ‎फिर आपको दोनों ऐप पर अलग से मैन्युअली पोस्ट करने की ज़रूरत नहीं होगी। अपने फेसबुक अकाउंट की पुष्टि करने के बाद, आप वॉट्सऐप पर स्टेटस अपडेट ‎किया जा सकता हैं।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

20 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

23 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

24 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

24 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

24 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

24 hours ago