ख़बर ख़बरों की

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए क्या कांग्रेस से निमंत्रण मांगें: अखिलेश

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। इस यात्रा में शामिल होंगे या नहीं होगे के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव में झुंझलाते हुए कहा कि क्या उनके निमंत्रण पत्र मांगे। क्योंकि बिना बुलाए हम कहीं जाते नहीं हैं।अखिलेश ने कहा कि कई बड़े-बड़े आयोजन होते रहते हैं, लेकिन हमें निमंत्रण ही नहीं मिलता है। तो हम अपने आप क्या निमंत्रण मांगे। अखिलेश के जवाब पर मीडिया ने उनसे पूछा कि उन्हें राम मंदिर का न्योता तो मिला था, लेकिन वह वहां तो नहीं गए थे। राम मंदिर जाने की बात पर अखिलेश ने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे, तब वह राम मंदिर जाएंगे। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में विपक्ष के इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर जोरशोर से रायशुमारी चल रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का ऐलान किया है। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर फाइनल बात नहीं हुई है। इस बीच अखिलेश ने समाजवादी पार्टी के 16 प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। बता दें कि सपा की पहली लिस्ट में 11 ओबीसी, 1 मुस्लिम, 1 दलित, 1 ठाकुर, 1 टंडन और 1 खत्री उम्मीदवार शामिल हैं। 11 ओबीसी उम्मीदवारों में 4 कुर्मी, 3 यादव, 2 शाक्य, 1 निषाद और 1 पाल समुदाय से हैं। सपा ने अयोध्या लोकसभा (सामान्य सीट) पर दलित वर्ग के पासी प्रत्याशी को टिकट दिया है। एटा और फर्रूखाबाद में पहली बार यादव की जगह शाक्य बिरादरी के नेताओं को टिकट दिया गया है। इससे पहले अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीटें ऑफर की थीं। बीते दिनों ही यूपी में इंडिया ब्लॉक के तहत सपा और रालोद का गठबंधन हुआ था जिसके तहत रालोद को 7 सीटें देने का ऐलान सपा अध्यक्ष ने किया था। हालांकि इस सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद यूपी में गठबंधन को लेकर सस्पेंस बन गया था। इस बीच अब अखिलेश यादव ने 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

Gaurav

Recent Posts

सेवानिवृत हुईं CS वीरा राणा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सेवा निवृत हो गई हैं। प्रदेश के वरिष्ठतम…

2 days ago

जीत का चौका लगा भारत ने निकाला बांग्लादेश का दम

कानपुर। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से पीटकर क्लीन स्वीप…

2 days ago

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

3 days ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

3 days ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

3 days ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

3 days ago