ख़बर ख़बरों की

गरीब, महिला, युवा और किसान सभी का ध्यान रखने वाला बजट : CM डॉ. यादव

-डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री और केन्द्रीय वित्त मंत्री का माना आभार

भोपाल । लेखानुदान के रूप में आज प्रस्तुत किया गया बजट सर्वहितैषी और सर्वस्पर्शी है। इसमें गरीब से लेकर महिला, युवा और किसान सभी का ध्यान रखा गया है। यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कही।

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। लेखानुदान के तौर पर प्रस्तुत अंतरिम बजट में गरीब, महिला, युवा और किसान सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश में जारी विकास और जनकल्याणकारी कार्यों से 25 करोड़ की आबादी गरीबी-रेखा से उबर पायी है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से ही आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में परिवर्तित हुआ है। इसके साथ ही भविष्य में पीएम मोदी की मंशानुरूप भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को साकार किया जा सकेगा। इसके साथ ही अमृतकाल में वर्ष 2047 तक भारत विश्व का प्रथम राष्ट्र होगा। गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना प्रवास पर पहुंचे हैं और उन्होंने वहीं से केन्द्रीय बजट पर अपनी सटीक प्रतिक्रिया दी है।

यहां उन्होंने कहा कि देश में दो करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध कराने की जो संकल्पना है, वह अद्भुत है। ऐसे में अब गरीब के लिए घर नहीं बना पाना अभिशाप नहीं होगा। उन्होंने हा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि कोई भी घर पक्की छत के बिना न रहे। इसके साथ ही मध्यम वर्ग की नयी आवास योजना भी उपलब्धिपरक है। उन्होंने कहा कि इस अंतरिम बजट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान योजना का लाभ देने की व्यवस्था की गई है। इन सुबिधाओं की गरीब परिवारों को लंबे समय से दरकार थी। यहां मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि डिजिटल इंडिया को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे कार्य और डिजिटल इंडिया के माध्यम से क्रियान्वित किए जा रहे सुधार कार्यों से भारत विकास के नए आयाम रचेगा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की सुविधा के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री वाकई बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में एक करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलर प्लांट के अंतर्गत बनाई गई नई योजना से इन घरों में 300 यूनिट तक बिजली बचत का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

पर्यटन पर बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन क्षेत्र को 75 हजार करोड़ के ब्याज मुक्त ऋण देने वाले निर्णय से पर्यटन का सर्वांगीण विकास संभव होगा। इसके साथ ही उड़ान योजना के अंतर्गत 517 नए रूट पर एयरपोर्ट का निर्माण और विस्तार हवाई यातायात की प्रगति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और इससे मध्य प्रदेश में भी हवाई यातायात का विस्तार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत अंतरिम बजट भारत की प्रगति-उन्नति और आर्थिक दृष्टि से उम्मीदों भरा है। इसका लाभ लेते हुए हम मध्य प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने की ओर अग्रसर रहेंगे।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

2 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

5 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

6 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

6 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

6 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

6 hours ago