ख़बर ख़बरों की

हिमाचल में भारी बर्फबारी, सड़क, बिजली और स्कूल कॉलेज हुए बंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई है जिसके कारण सड़क पर भारी मात्रा में बर्फ जम गई और बिजली की आपूर्ति भी ठप्प हो गई है। कई जिलों के स्कूल और कालेज बंद कर दिए गए है। बीते 48 घंटे में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन पर खासा असर हुआ है। शिमला में ठंड से एक नेपाली मूल के शख्स की मौत हुई है। वहीं, प्रदेश की सड़कें बड़े पैमाने पर ठप हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली है और हालात में सुधार के आसार हैं। लेकिन कल यानी तीन फरवरी के लिए फिर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में 4 नेशनल हाईवे (एनएच) समेत 411 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। वहीं, भुंतर, गगल और शिमला से उड़ानें नहीं हुईं। 1506 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं और मनाली और चंबा में कई इलाकों में ब्लैकआउट है। हिमाचल में सबसे अधिक सड़कें लाहौल-स्पीति में बंद हैं और लेह मनाली हाईवे बंद होने से लाहौल स्पीति देश और दुनिया से कट गया है। अटल टनल रोहतांग में तीन फीट और मनाली में एक फीट से अधिक बर्फबारी दर्ज हुई है। शिमला में ऊपरी इलाकों के लिए जाने वाली सड़कें ठप्प है। रोहड़ू के चिंड़गांव में ढाई फीट बर्फ गिरी है। अहम बात है कि कुल्लू जिले में आज यानी दो फरवरी के लिए स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी।हिमपात के चलते डीसी जिला लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने उपमंडल केंलाग तथा उदयपुर के सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल-कॉलेज-आईटीआई को 2 से 3 फरवरी 2024 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। हिमस्खलन का भी खतरा बना हुआ है।
डीसी ने कहा कि किसी भी आपातकालीन से संबंधित सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष दूरभाष के माध्यम से 89880 92298 मैं संपर्क कर सकते हैं। गुरुवार को शिमला में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। रिज और मालरोड पर बर्फ गिरी तो सैलानी झूम उठे। चंबा के खज्जियार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। चंबा में जनजातीय क्षेत्र पांगी भारी हिमपात हुआ और अन्य भागों से संपर्क कट गया है। अधिकांश पंचायतों में बिलजी आपूर्ति ठप है। मंडी जिले में बर्फबारी और बारिश से चौहारघाटी, सराज और नाचन क्षेत्रों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। परासर में दो फीट, शिकारी देवी में चार फीट और कमरुघाटी में तीन फीट बर्फबारी हुई है।मनाली में हालात ज्यादा खराब है। शुक्रवार को धूप तो खिली है, लेकिन 24 घंटे से ब्लैकऑउट है। यहां पर लेह मनाली हाईवे ठप है। ग्रामीणों इलाकों में बिजली पानी ठप है। यहां पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है। सैलानियों को आवाजाही के लिए परेशानी हो रही है। कुल्लू के कसोल में भी बर्फबाही हुई है। बर्फबारी से मनाली-लेह और कुल्लू-मनाली हाईवे तीन के साथ औट-बंजार-सैंज हाईवे 305 पर बस सेवा बंद हो गई है।
आपातकालीन स्थिति में कुल्लू पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 8219681600 पर संपर्क कर सकते हैं। मंडी जिले में पराशर, कमरूनाग और सराज वैली में बर्फबारी हुई है। मंडी शहर में थनैड़ा मौहल्ला में विश्वकर्मा मंदिर के सामने से लैंडस्लाइड भी शुक्रवार को हुआ है। यहां पर बरसात सीजन में बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था। लेकिन गुरुवार को लगातार यहां पर पत्थर गिरते रहे। हिमाचल में बर्फबारी के बाद अब पांच जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट है। चंबा, शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर में बर्फबारी के बाद एवलांच का खतरा बढ़ा है।

AddThis Website Tools
Gaurav

Recent Posts

हाइब्रिड युद्ध और जीपीएस स्पूफिंग: भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियां

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…

1 week ago

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…

2 weeks ago

India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…

2 weeks ago

CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…

3 weeks ago

CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…

3 weeks ago

CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…

3 weeks ago