ख़बर ख़बरों की

मिठास की नगरी मुरैना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निकाली “जन आभार यात्रा”

आम जनता के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आम जनता ने पुष्पवर्षा कर किया आत्मीय अभिनंदन

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्य सरकार के मंत्री ऐदल सिंह कंषाना भी “जन आभार यात्रा” में हुए शामिल

मुरैना नगर में मुख्यमंत्री का हुआ आत्मीय स्वागत

मुरैना : मिठास की नगरी मुरैना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुले वाहन पर सवार होकर आम जनता के प्रति आभार जताया। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी उनके साथ “जन आभार यात्रा” में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की “जन आभार यात्रा” न्यू कलेक्ट्रेट से शुरू हुई और बेरियर चैराह, केएस चैराह, नैनागढ़ रोड़ होते हुए कृषि उपज मंडी तक पहुँची। यात्रा मार्ग में दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, आमजन व शहर के गणमान्य नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभूतपूर्व व आत्मीय अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पुष्प वर्षा कर आम जनता के प्रति सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया। “जन आभार यात्रा” के समापन स्थल कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्थानीय निवासियों ने उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

“जन आभार यात्रा” में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण खुले वाहन पर सवार रहे। अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने जगह-जगह पर मंच सजाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया।

AddThis Website Tools
Gaurav

Recent Posts

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center StageGENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…

3 days ago
India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…

4 days ago
CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffectedCoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…

1 week ago

CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…

1 week ago

CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…

2 weeks ago

MP CM Mohan Yadav explores investment opportunities in Dubai

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav, currently on…

2 weeks ago