ख़बर ख़बरों की

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह का पुरस्कार

भोपाल : एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक रघुराज राजेन्द्रन और मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन काम्पलेक्स के लिए सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी को चलित शील्ड एवं 3 लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विद्युत कार्मिक उपस्थित थे।

सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए वर्ष 2022-23 का पुरस्कार संजय गांधी ताप वि़द्युत गृह बिरसिंगपुर के विद्युत गृह क्रमांक तीन को दिया गया। पुरस्कार के रूप में बिरसिंगपुर के विद्युत गृह क्रमांक तीन को चलित शील्ड व 2 लाख रूपए प्रदान किए गए। वर्ष 2022-23 में जल विद्युत गृहों में मरहीखेड़ा जल विद्युत गृह शिवपुरी को सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए चलित शील्ड व 1 लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ अग्निशमन सेवाओं के लिये सर्वोत्तम अग्निशमन दल का अवार्ड संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर को प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में चलित शील्ड व 10 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई।

Gaurav

Recent Posts

सेवानिवृत हुईं CS वीरा राणा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सेवा निवृत हो गई हैं। प्रदेश के वरिष्ठतम…

2 days ago

जीत का चौका लगा भारत ने निकाला बांग्लादेश का दम

कानपुर। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में सात विकेट से पीटकर क्लीन स्वीप…

2 days ago

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

3 days ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

3 days ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

3 days ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

3 days ago