जयपुर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रविववार को जयपुर में एक खास बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा कि नदियों के जल बंटवारे के संबंध में लिया जा रहा निर्णय दोनों राज्यों के लाखों किसानों का जीवन बदल देगा। इस निर्णय से पर्यटन और उद्योग जगत में भी विकास के नए दरवाजे खुलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यहां कहा कि नदियों के जल बंटवारे के निर्णय से मप्र के किसानों को भी लाभ होगा। पार्वती, कालीसिंध और चम्बल नदियों के जल बंटवारे को लेकर आज लिए जा रहे महत्वपूर्ण निर्णय से दोनों ही राज्यों के लाखों किसानों का जीवन बदल जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के परस्पर सहयोग पर जोर देते हैं। उनके नेतृत्व में और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहयोग से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ आज चर्चा में महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं।
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…
आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…