ख़बर ख़बरों की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित मध्य प्रदेश की विभूतियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मध्य प्रदेश की चार विभूतियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भगवती लाल राजपुरोहित,  ओम प्रकाश शर्मा,  सत्येंद्र सिंह लोहिया और  कालूराम बामनिया ने अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन सभी चयनित विभूतियां की उपलब्धियों पर मध्य प्रदेश वासियों को गर्व है।

उल्लेखनीय है कि भगवती लाल राजपुरोहित को मालवी संस्कृति और साहित्य पर पुस्तकों ,विशेष रूप से नाटकों के लेखन के लिए,  ओम प्रकाश शर्मा को पारंपरिक माच गायन शैली को रंगमंच से जोड़कर शानदार प्रस्तुतियों के लिए,  कालूराम बामनिया को कबीर गायन के क्षेत्र में एवं दिव्यांग प्रतिभा सत्येंद्र सिंह लोहिया को तैराकी के क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के लिए पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है।  ओम प्रकाश शर्मा और  भगवती लाल राजपुरोहित उज्जैन,  कालूराम बामनिया, देवास और  सत्येंद्र लोहिया भिंड जिले से हैं।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

16 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

16 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

16 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

16 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

16 hours ago