ख़बर ख़बरों की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट

प्रदेश की वित्तीय स्थिति और प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से उनके निवास पर भेंट कर प्रदेश की वित्तीय स्थिति और प्रबंधन से संबंधित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री से प्रदेश की विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले बजट पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आगामी बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार तकनीक आधारित, पारदर्शी और विकासोन्मुखी हो।

बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन और सुधार के कार्यों को सराहा और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की वित्तीय कठिनाई नहीं आने देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्तीय मंत्री का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण को उज्जैन स्थित महाकाल लोक भी पधारने का न्योता दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

 

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

2 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

2 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

2 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

2 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

2 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

2 hours ago