ख़बर ख़बरों की

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लौटे पूर्व मंत्री पवैया ने राम भक्तों में बाटें लड्डू

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं रामभक्तों ने श्री पवैया का भव्य स्वागत…

ग्वालियर। श्री राम लला के महोत्सव में शामिल होकर बुधवार की शाम अयोध्या से ग्वालियर लौटे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र भाजपा के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया का रामभक्तों ने जहां भावभीनी स्वागत किया। वहीं श्री पवैया ने राम भक्तों में अयोध्या के लड्डू बांटकर बधाइयां दी। बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रामजन्म भूमि आंदोलन के अग्रणी नेता जयभान सिंह पवैया ने कहा कि 22 जनवरी के वे क्षण आलौकिक व अकल्पनीय हैं जब देश की चारों दिशाओं से आई हुई संत विभूतियां फिल्मी व कला जगत की अनेकों हस्तियों के आखों से अश्रु धारा बहने लगी।

 

एक युग था जब राम भक्तों को गोलियां खानी पड़ी, लेकिन 22 जनवरी को आकाश में वायु सेना के जहाज प्रभु श्री राम जी और राम भक्तों पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। अयोध्या की भूमि पर राष्ट्रीय चेतना का शंखनाद हुआ है और मुझे विश्वास है कि रामलाला के दिव्य मंदिर में विराजते ही अब भारत को भव्य बनाने से कोई रोक नहीं पाएगाञ विपक्षी दल जहां देश को जातियों और कबीलों में बांटने लगे हैं वहीं राम का रामत्व देश को एक धागे में बांध लेगा। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन ऐसा लग रहा था जैसे शिकागो में विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति की विजय उद्घोष किया था।

जयभान सिंह पवैया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने के बाद बुधवार को ग्वालियर अपने निज निवास सेवापथ पहुंचे, जहां उनका भाजपा नेताओं, कार्यकतार्ओं एवं रामभक्तों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही आतिशबाजी चलाकर पुष्प वर्षा भी की गई। इससे पूर्व ग्वालियर की सीमा पर सैंकड़ों रामभक्तों ने ग्वालियर की सीमा पर उनका आत्मीय स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी जलाई।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

39 mins ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

4 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

4 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

4 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

4 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

4 hours ago