ख़बर ख़बरों की

मल्हारगढ़ में 12 करोड़ रुपए की लागत से भवानी माता मंदिर का पुनर्निर्माण होगा : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

राम, सीता, लक्ष्मण की मूर्ति स्थापना की

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मल्हारगढ़ में भवानी माता मंदिर में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने राम जन्मभूमि में योगदान करने वाले कार सेवकों का सम्मान किया। छोटे-छोटे बच्चों ने रामचरित मानस के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मल्हारगढ़ में स्थित भवानी माता मंदिर का पुनर्निर्माण 12 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इस मंदिर को पुनः भव्य किले का रूप प्रदान किया जाएगा। हम सभी में अपार उत्साह है। मन बहुत भावुक है। गली-गली में राम के भजन चल रहे हैं। मंदिर भव्य बनाएंगे। यह बात आज सार्थक हो गई। भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। श्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

उप मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ में ही श्री राम मंदिर पर राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की स्थापना की। श्री राम मंदिर पर ही अयोध्या से प्रसारित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। उप मुख्यमंत्री ने थड़ोद फंटे पर स्थित बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन किए एवं सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा की यह प्रगति और परंपरा का उत्सव है। इसमें विकास की भव्यता और विरासत की दिव्यता है। यही भव्यता और दिव्यता हमें प्रगति पथ पर आगे ले जाएगी।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago