उच्च स्तरीय समिति कर रही है मंथन…
नई दिल्ली। एक देश एक चुनाव पर विचार विमर्श के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व न्यायाधीशों और पूर्व चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर एक साथ चुनाव की संभावनाओं पर चर्चा और मंथन किया। समिति के अध्यक्ष ने मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी से बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की और गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी के साथ विचार विमर्श किया।
कोविंद ने एक देश एक चुनाव की संभावनाओं पर पूर्व चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ भी चर्चा की। उच्च स्तरीय समिति की चर्चा और मंथन की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। समिति विचार विमर्श की प्रक्रिया में देश के आम नागरिकों, राजनैतिक दलों, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों, प्रख्यात न्यायविदों, संविधान के जानकारों और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों से परामर्श होता है और उनके सुझाव मंगाए जाते हैं। इसी सिलसिले में समिति विशेषज्ञों से चर्चा और विचार विमर्श कर रही है।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…
संयुक्त कार्रवाई में 1814 करोड़ का MD ज़ब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, देश भर में नशे…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…
सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…
ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…