ख़बर ख़बरों की

अतिथि विद्वानों की समस्याओं का निराकरण होगा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री का अतिथि विद्वानों ने किया अभिनंदन

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि अतिथि विद्वानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का रीवा के शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में रीवा एवं शहडोल संभाग इकाई के अतिथि विद्वानों द्वारा अभिनंदन किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिथि विद्वान धैर्य व संयम के साथ अपने कर्त्तव्यों का पालन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश की संवेदनशील सरकार प्रतिबद्धता के साथ लोकहित में कार्य कर रही है। अतिथि विद्वान धैर्यवान होकर नई पीढ़ी को योग्य बनाने का कार्य करते रहें। सरकार अतिथि विद्वानों के मुददों के प्रति संवेदनशील है। उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री ने अतिथि विद्वानों द्वारा किए गए अभिनंदन के लिए धन्यवाद दिया। अध्यक्ष नगर पालिक निगम रीवा व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक व अतिथि विद्वान उपस्थित थे।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago