ख़बर ख़बरों की

राम मंदिर का न्योता ठुकराने वालों की बुद्धि भ्रष्ट : डॉ. मोहन यादव

इंदौर।  बुधवार को इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन किया। जन आभार यात्रा में शामिल होकर राजवाड़ा पहुंचे सीएम यादव ने प्रदेश के विकास में इंदौर की भूमिका बताई तो राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजवाड़ा पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर के लिए पांच सौ साल के संघर्ष में कई पीढ़ियां खप गईं, लेकिन एक दल विशेष के लोग राम मंदिर निमंत्रण ठुकरा रहे हैं। उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। कांग्रेस ने ऐसा कर बहुसंख्यक समुदाय की भावनाएं आहत की हैं। कांग्रेस ने राम मंदिर मामले को हमेशा कोर्ट में उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि जिसकी जैसी बुद्धि हो वो वैसी रखे। हम सभी 22 जनवरी को नई दिवाली मनाएंगे।

  इंदौर हमेशा कुछ हटकर करता है

बुधवार को इंदौर में निकली जनआभार यात्रा राजवाड़ा पर समाप्त होने के बाद सभा में तब्दील हो गई। मुख्यमंत्री ने संबोधन से पहले देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर हमेशा कुछ हट कर करता है। अब इंदौर, देवास, उज्जैन एक है। इंदौर इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है। एलिवेटेड कॉरिडोर इंदौर के एक हिस्से की ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाएगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अहिल्या बाई से पूरे मालवा की पहचान है। उनके योगदान को पाठ्यक्रम में होना चाहिए, उसके प्रयास मैंने शिक्षा मंत्री रहते हुए किए। मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान बीआरटीएस पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का भी भूमिपूजन किया। 350 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग इसे दो साल में पूरा करेगा।

जनता के सुझाव पर बदलाव करेंगे

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर आपत्ति भी थी, लेकिन हम जनता के सुझाव के साथ इस ब्रिज का निर्माण करेंगे। जरूरत होने पर बदलाव भी करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए हम प्रयास करेंगे।  इंदौर के बच्चे पुणे, बेंगलुरु पढ़ने नहीं जाएं बल्कि वहां के बच्चे यहां पढ़ने आएं। ऐसा माहौल हमें तैयार करना है। हमे मेडिकल टूरिज्म में भी फोकस करना है। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर की बड़ी सौगात इंदौर को मोहन सरकार ने दी है। इंदौर विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पिछले सात सालों से इंदौर सफाई में शान बना हुआ है। अब विकास के मामले में भी इंदौर अपनी नई पहचान बनाएगा।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

9 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

12 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

12 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

13 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

13 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

13 hours ago