ख़बर ख़बरों की

अदन की खाड़ी में 22 सदस्यीय वाणिज्यिक जहाज पर हुआ ड्रोन अटैक

भारतीय नौसेना ने की जवाबी कार्रवाई…

अदन की खाड़ी में मार्शल द्वीप के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर बुधवार रात ड्रोन हमला हुआ, जहाज पर नौ भारतीयों सहित चालक दल के 22 सदस्य सवार थे।जिसके तुरंत बाद भारतीय नौसेना ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अदन की खाड़ी में एक बार फिर वाणिज्यिक जहाज को हमलावरों ने निशाना बनाया है। भारतीय नौसेना ने तेजी से जवाबी कार्रवाई के कारण इससे सभी भारतीय चालक दलों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पिछले 1 महीने में अदन की खाड़ी में हुआ यह दूसरा हमला है। इससे अदन की खाड़ी में भी अशांति बनी हुई है। भारतीय सेना का युद्धपोत हमलावरों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।

बताया जा रहा है कि अदन की खाड़ी में मार्शल द्वीप के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर बुधवार रात ड्रोन हमला हुआ, जिसके तुरंत बाद भारतीय नौसेना ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहाज पर नौ भारतीयों सहित चालक दल के 22 सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के मिसाइल विध्वंसक ‘आईएनएस विशाखापत्तनम’ ने ‘जेनको पिकार्डी’ जहाज से एक आपात संदेश मिलने के एक घंटे के भीतर जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक जहाज पर पोर्ट अदन से 60 समुद्री मील दक्षिण में हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के ईओडी (विस्फोटक आयुध निपटान) विशेषज्ञ जहाज का निरीक्षण करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह उसपर गए। अधिकारियों ने बताया कि ईओडी विशेषज्ञों ने गहन जांच के बाद जहाज को आगे की यात्रा के लिए मंजूरी दे दी है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘समुद्री लूट रोधी अभियानों के लिए अदन की खाड़ी में तैनात आईएनएस विशाखापत्तनम ने बुधवार रात 11 बजकर 11 मिनट पर ड्रोन हमले के बाद मार्शल द्वीप के ध्वज वाले ‘एमवी जेनको पिकार्डी’ के संकट में होने संबंधी आपात संदेश का शीघ्र जवाब दिया।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

9 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

12 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

12 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

12 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

12 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

12 hours ago