ख़बर ख़बरों की

दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना भारत के पास

-पाकिस्तान 9वें नंबर पर; भारत के पास पाक से 3 गुना सैनिक, टैंक-लड़ाकू विमान भी ज्यादा

नई दिल्ली । भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवार सेना है। अमेरिका सैन्य क्षमता के मामले में सबसे शक्तिशाली देश है। संबंधी डेटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर की ‘सैन्य ताकत सूची-2024’ में दुनिया के 145 देशों की सेनाओं की क्षमताओं का विश्लेषण कर रैंकिंग जारी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे पर चीन का नाम है। इस लिस्ट में 60 से ज्यादा पैमानों के आधार पर रैंकिंग की गई है। इसमें सैनिकों की संख्या, हथियार, फाइनेंस, लोकेशन और रिसोर्स जैसे फैक्टरों को ध्यान में रखा गया है। इस लिस्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास दुनिया की 9वीं सबसे ताकतवर सेना है। भारत के पास 25.27 लाख पैरा मिलिट्री सैनिक पाकिस्तान से तुलना की जाए तो हमारे पास उनसे तीन गुना ज्यादा सैनिक हैं। भारत के पास पैरा मिलिट्री फोर्स भी पाकिस्तान से ज्यादा है। भारत की पैरामिलिट्री फोर्स में 25,27,000 सैनिक हैं। वहीं पाकिस्तान में इनकी संख्या सिर्फ पांच लाख है। भारत के पास 4,641 टैंक और 606 लड़ाकू विमान हैं। जबकि पाकिस्तान के पास 3,742 टैंक और 387 लड़ाकू विमान हैं। नेवी की क्षमता के मामले में भी पाकिस्तान हमसे काफी पीछे है। हालांकि, पाकिस्तान के पास 57 अटैक हेलिकॉप्टर्स हैं, जबकि भारत के पास इनकी संख्या सिर्फ 40 है। ग्लोबल फायर पावर ने देशों की पावर इंडेक्स के हिसाब से यह रैंकिंग तय की है। किसी देश की कुल मारक क्षमता को पावर इंडेक्स कहा जाता है। जिस देश का पावर इंडेक्स जितना कम होता, उसकी सेना उतनी ही ज्यादा शक्तिशाली होगी। भूटान सबसे कम सैन्य क्षमता वाला देश इसमें अमेरिका का पावर इंडेक्स 0.0699 है। वहीं भारत का पावर इंडेक्स 0.1023 है। डेटा के मुताबिक, पाकिस्तान का पावर इंडेक्स 0.1711 है। ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक, भूटान की सेना दुनिया की सबसे कमजोर सेना है। भूटान का पावर इंडेक्स 6.3704 है। इसके बाद मोल्दोवा 144वें, सूरीनाम 143वें, सोमालिया 142वें और बेनिन 141वें स्थान पर है। इस सूची में लाइबेरिया 140वें, बेलीज 139वें और पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लियोन 138वें स्थान पर है। मध्य अफरीकी गणराज्य 137वें और आइसलैंड 137वें स्थान पर है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

6 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

9 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

9 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

9 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

10 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

10 hours ago