ख़बर ख़बरों की

सर्वें में खुलासा: 70 प्रतिशत मुसलमानों को पंसद आ गए मोदी भाईजान

राम मंदिर निर्माण से खुश हैं 74 प्रतिशत मुसलमान

नई दिल्ली। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी को राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के सर्वे से थोड़ा झटका लगेगा पिछले कुछ दिनों से जैसे-जैसे अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी करीब आ रही है, ओवैसी का क्रोध बढ़ता जा रहा है। वे लगातार बयान दे रहे हैं कि मस्जिदों को खत्म करने की कोशिश हो रही है। ओवैसी अपने तेज-तर्रार भाषणों से मुस्लिम समाज में आक्रोश रूपी जोश का संचार कर रहे हैं। लेकिन इसतरह के आंकड़े भी आ रहे हैं जो बताते हैं कि मुस्लिमों के मन पर उनका ज्यादा असर नहीं हो रहा है। आरएसएस के इंद्रेश कुमार की अगुवाई वाले राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने एक सर्वे किया है जिसमें पता चला है कि ज्यादातर मुस्लिम अयोध्या में राम मंदिर बनने से खुश हैं।

सर्वे में मुस्लिमों से सवाल हुआ कि क्या वे अयोध्या में राम लला का मंदिर बनने से खुश हैं। 74 प्रतिशत मुसलमानों ने कहा कि वे मंदिर निर्माण से खुश हैं। अगला सवाल था कि क्या मुसलमान मोदी सरकार पर भरोसा करता है। 70 प्रतिशत मुसलमानों ने कहा कि वे मोदी सरकार पर भरोसा करते हैं। एक सवाल ये भी था कि क्या विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। 72 फीसदी मुसलमानों ने इस पर सहमति देकर माना की हां विपक्ष मुद्दाविहीन है। एक और सवाल ये था कि क्या भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है। 70 फीसदी मुसलमानों को लगता है कि भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है। इस सर्वे के आधार पर कई लोग कह रहे हैं कि मुस्लिमों की दो तिहाई आबादी मोदी सरकार से खुश है। ये सर्वे राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का है, जिसका संचालन करता हैं।

वहीं एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मस्जिदों की रक्षा करने की अपील की है। ओवैसी ने कहा कि कुदरत हमसे कह रही है कि तुम अपनी गलती की वजह से एक मस्जिद खो चुके हो। सत्ता में बैठे लोग हमारी मस्जिदों को ललचायी नजरों से देख रहे हैं। इसलिए मस्जिदों को आबाद रखो और मस्जिदों की हिफाजत करो।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

19 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

24 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

29 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

32 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

36 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

40 mins ago