ख़बर ख़बरों की

एक बार फिर भूकंप ने डराया,भारत सहित तीन देशों में लगे झटके

गुवाहाटी। बुधवार की सुबह एक बार फिर भूकंप ने हलचल मचा दी। भारत सहित तीन देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राहत की बात ये है कि इससे कहीं कोई हानि नहीं हुई है। असम के दरांग और अफगानिस्तान एवं ताजिकिस्तान में धरती कांपी है।

अफगानिस्तान में 4.3 और ताजिकिस्तान में 4.1 तीव्रता मापी गई। जबकि दरांग में बुधवार सुबह 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप सुबह 7.54 बजे आईएसटी (भारतीय मानक समय) पर 20 किमी की गहराई पर आया था। भूकंप का केंद्र दरांग से 42 किमी पूर्व में मौजूद था। भूकंप का अक्षांश 26.55, लंबाई 92.13, गहराई 20 किमी थी। राहत भरी बात यह है कि भूकंप में किसी भी तरह की बुरी खबर सामने नहीं आई है। इसके अलावा नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की वेबसाइट के मुताबिक, अफगानिस्तान में भूकंप का झटका बुधवार को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी और गहराई धरती से 13 किलोमीटर थी। ताजिकिस्तान में भूकंप 2 बजकर 52 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई और गहराई 181 किलोमीटर नीचे थी। राहत की बात यह है कि इस घटना के बावजूद दोनों देशों में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, लोगों को भूकंप के झटकों से डरा दिया गया है। बता दें कि मंगलवार को भारत में भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, लेकिन वहां भी भारी नुकसान की खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3.6 मापी के भूकंप के झटके थे। बता दें कि मंगलवार को भारत में भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, लेकिन वहां भी भारी नुकसान की खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3.6 मापी के भूकंप के झटके थे।

AddThis Website Tools
Gaurav

Recent Posts

India’s WPI turns negative in June at -0.13% on food,fuel dropIndia’s WPI turns negative in June at -0.13% on food,fuel drop

India’s WPI turns negative in June at -0.13% on food,fuel drop

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 India’s wholesale price inflation (WPI) turned negative in June…

2 days ago
Kuno National Park sees 19% rise in tourist visitsKuno National Park sees 19% rise in tourist visits

Kuno National Park sees 19% rise in tourist visits

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 Madhya Pradesh’s Kuno National Park (KNP), India’s first home…

2 days ago
Kuno’s cheetahs get monsoon care amid parasite threatsKuno’s cheetahs get monsoon care amid parasite threats

Kuno’s cheetahs get monsoon care amid parasite threats

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 As monsoon showers swept into Madhya Pradesh’s Kuno National…

2 days ago
Responsible lending essential for NBFC’s,says FM SitharamanResponsible lending essential for NBFC’s,says FM Sitharaman

Responsible lending essential for NBFC’s,says FM Sitharaman

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…

6 days ago
Rishi Sunak rejoins Goldman Sachs as adviser post politicsRishi Sunak rejoins Goldman Sachs as adviser post politics

Rishi Sunak rejoins Goldman Sachs as adviser post politics

Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…

7 days ago
Trump impossible 25% tariffs on Japan,South Korea,12 othersTrump impossible 25% tariffs on Japan,South Korea,12 others

Trump impossible 25% tariffs on Japan,South Korea,12 others

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…

1 week ago