-फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया
भोपाल। भाजपा का दीवार लेखन अभियान सोमवार को प्रदेशभर में शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अभियान की शुरुआत शिवाजी नगर में दीवार लेखन का शुभारंभ किया। उन्होंने दीवार पर कमल का फूल बना फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लिखा गया। अभियान अब प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू होगा। अभियान को मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। इसमें भाजपा और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दीवार लेखन अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अभियान का शुभारंभ किया है। फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया गया है। 2024 में फिर मोदी सरकार आ रही है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस ने धर्म के साथ, संस्कृति के साथ क्या किया है। उन्होंने देश और देश की सुरक्षा के साथ क्या किया है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस से देश का जनमानस हिसाब मांग रहा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक पीसी शर्मा के चंदा देने वाले देश के हर नागरिक को आमंत्रण देने का सवाल उठाने पर शर्मा ने कहा कि उनको अयोध्या जाने की इच्छा है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को विजय का जश्न मनाया जाएगा।
-29 सीटों पर कमल खिलाने बनाया यह प्लान
मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटों पर भाजपा काबिज है। छिंदवाड़ा की एक सीट कांग्रेस के पास है। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद है। भाजपा ने अब इस सीट को जीतने की भी खास रणनीति बनाई है। इसको लेकर भाजपा लगातार सत्ता और संगठन के बीच मंथन कर रही है।
-राम मंदिर के मुद्दे को भुनाएंगी
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। भाजपा इसको लेकर देशभर में उत्सव की तैयारी कर रही है। इसके एक सप्ताह पहले से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। लोगों को अयोध्या आने का न्यौता दिया जा रहा है। भाजपा ने राम मंदिर के मुद्दे को भुगाने पूरी तैयारी की है।
-केंद्र की योजना का लाभ
भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है। इसमें केंद्र की शहरी और ग्रामीण योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों का रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके माध्यम से जनता तक पहुंचने की रणनीति है।
10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य
भाजपा ने 2009 में लोकसभा की जीती सीटों पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेंगे। शक्ति केंद्र, बूथ प्रभारी और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर रणनीति तय की जाएगी।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…