अजब-गजब

हवा मेंं लटकी मायावी छिपकली, वैज्ञानिक हैरान!

  • मेक्सिकों में 60 फीट ऊपर हवा में लटकी हुई मिली

मैक्‍स‍िको सिटी। मैक्‍स‍िको में एक विशाल छिपकली मिली है, जो देखने में मगरमच्‍छ जैसी है। इसे पेड़ों की चोटी पर 60 फीट तक हवा में लटके हुए देख वैज्ञानिक भी डर गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ताओं की टीम ने दक्ष‍िणी मेक्‍स‍िको में इसे देखा, जो ‘असामान्य रूप से बड़ी’ है। इसे आर्बरियल एलीगेटर लिजार्ड नाम दिया गया है। यह मायावी होती है, इसे जब भी कोई ख़तरा महसूस होता है तो ख़ुद को पत्तों में इस तरह छिपा लेती है कि कोई नजदीक से भी इसे देख नहीं पाता। इसीवजह से ‘कोएपिला’ प्रजाति की इस छिपकली को तलाशने में शोधकर्ताओं को काफी मुश्क‍िल हुई। लंबे समय तक इसे रहस्‍यमय माना जाता रहा। इसी तरह की एक छिपकली 2022 में भी देखी गई थी।

जानकारी के मुताबिक, ये छिपकलियां विशेष रूप से कोएपिला में पाई गई हैं और 9.8 इंच तक लंबी होती हैं। शरीर पीले और भूरे रंग का होता है, जिस पर गहरे भूरे रंग के धब्‍बे बने होते हैं। इनकी आंखें भी हल्‍के पीले रंग की होती हैं और उन पर भी काले धब्‍बे होते हैं। यह प्रजाति जंगल की सबसे ऊंची चोटी पर पाई जाती है। आमतौर पर इन्‍हें 11 से 64 फीट की ऊंचाई पर देखा जा सकता है। सामान्यतः मगरमच्‍छ की तरह दिखने वाली कुछ छिपकलियां मध्‍य अमेरिका के इलाकों में भी पाई जाती हैं, लेकिन वे इनसे काफी छोटी होती हैं। शोध टीम में शामिल एडम क्लॉज ने कहा-हमने 2 मादा छिपकलियों की खोज की, जो प्रेग्‍नेंट थीं। ये ऐसी प्रजातियां हैं जो केवल सुबह और दोपहर में ही बाहर आती हैं। शोधकर्ताओं की टीम ने 97 दिन तक इनका इंतजार किया और सिर्फ 2 बार इन छिपकलियों से आमना-सामना हुआ।

शोधकर्ताओं ने निष्‍कर्ष निकाला कि कोएपिला आर्बोरियल मगरमच्छ छिपकलियां साल के कुछ महीनों में पूरी तरह निष्‍क्र‍िय हो जाती हैं, कहीं जाकर छिप जाती हैं। इन्‍हें लुप्‍तप्राय ही हैं, इसलिए इनके संरक्षण की कोशिश होनी चाहिए। शोधकर्ताओं की टीम ने 6 नए मेंढकों को भी ढूंढा है। इनमें सी बिटोनियम शामिल है, जिसका नाम इसके दो-टोन रंग पैटर्न के नाम पर रखा गया है। बता दें कि छिपकली हर किसी के घर में देखने को मिल जाती है। कुछ तो इतनी जहरीली होती हैं कि काट लें तो जान बचाना मुश्क‍िल हो जाएगा। ज्‍यादातर छिपकली का साइज 3 से 6 इंच होता है, और अगर ये सामने आए तो खतरा महसूस नहीं होता।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

19 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

19 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

19 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

19 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

19 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

19 hours ago