ख़बर ख़बरों की

Maharashtra: शिंदे गुट ही असली शिवसेना -विधानसभा स्पीकर ने कहा

-उद्धव की अपील खारिज, स्पीकर ने एकनाथ शिंदे के पक्ष में सुनाया फैसला

मुंबई,। शिंदे गुट को असली शिवसेना बताते हुए 16 बागी विधायकों के अयोग्यता पर फैसले में स्पीकर राहुल नार्वेकर ने उद्धव गुट को बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने शिवसेना प्रमुख के अधिकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने फैसले के लिए शिवसेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी को तरजीह दी। सुनवाई के बाद विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि 2018 का लीडरशिप स्ट्रक्चर मान्य नहीं है। शिवसेना की 1999 के संविधान के मुताबिक असली शिवसेना का फैसला किया गया, इस लिहाज से पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से ही शक्तियां मिलती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उद्धव का नेतृत्व पार्टी के संविधान के मुताबिक नहीं है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष नर्वेकर ने फैसले के तकनीकी पहलुओं का उल्लेख किया और तदुपरांत उद्धव ठाकरे गुट की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने को कहा था। इस फैसले के बाद सीएम शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे। स्पीकर नार्वेकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे अकेले कोई निर्णय नहीं ले सकते थे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी नहीं बुलाई गई थी। शिंदे को हटाने का फैसला कार्यकारिणी ही ले सकती है। इसके साथ स्पीकर नार्वेकर ने कहा कि चुनाव आयोग के रिकॉर्ड अनुसार शिंदे गुट ही असली शिवसेना है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

13 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

13 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

13 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

13 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

13 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

13 hours ago