राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक बेहतर आयोजन हों
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 की तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस गरिमापूर्वक मनाया जाए। राज्य एवं जिला स्तर पर बेहतर आयोजन हों। जनपद पंचायत, नगरपालिका, नगर परिषद, ग्राम पंचायत मुख्यालय तक गरिमापूर्वक आयोजन हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, विभिन्न विभागों के अपर सचिव, सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जिले के अंतर्गत जनप्रतिनिधि रोस्टर अनुसार समारोह में शामिल हो सकें, इसकी व्यवस्था बनाई जाए। निमंत्रण पत्र समय पर भेज दिए जाएं। कोई भी अतिथि आमंत्रण से न छूटे। राज्यपाल महोदय का भाषण और मुख्यमंत्री का संदेश प्रभावी और सारगर्भित हो। झांकियां का आकर्षक प्रदर्शन हो। मध्यप्रदेश की झांकी का दिल्ली में भी बेहतर प्रदर्शन हो। प्रदेश की झांकी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत हो सके ऐसी प्रभावी झांकी बनाई जाए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में भी बेहतर झांकियों का प्रदर्शन हो। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उच्चस्तरीय प्रदर्शन हो। आकर्षक गुब्बारें छोड़े जाने की व्यवस्था हो। संभाग स्तर पर बटालियन से बैण्ड दल भिजवाने की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 21 जनवरी से सभी शासकीय भवनों पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की जाए।
बैठक में बताया गया कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 का मुख्य समारोह लाल परेड मैदान पर आयोजित होगा। राज्यपाल महोदय प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। तत्पश्चात परेड की सलामी ली जाएगी। 26 जनवरी की संध्या को रविन्द्र भवन में लोक रंग कार्यक्रम होता है। 26 जनवरी से 30 जनवरी तक संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुशासन जनभागीदारी एवं समग्र विकास पर आधारित झांकी लाल परेड मैदान पर आयोजित होंगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि संबंधित अधिकारी भी समारोह में मौजूद रहें।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…