टैंकर से टकराया पिकअप वाहन
– तीन गंभीर रूप से घायलों को जबलपुर रेफर किया
– मजदूरी कर घर लौटते समय हुआ हादसा
कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। सड़क हादसे में एक पिकअप वाहन टैंकर से टकरा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की लोगो हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान हादसे यह हो गया।
यह दुर्घटना मैहर मार्ग के झुकेही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडला में रहने वाले बर्मन परिवार मजदूरी करने बाणसागर डैम गए थे। परिवार मजदूरी कर वापस अपने घर लौट रह था। इस दौरान झुकेही के पास उनका पिकअप वाहन एक टैंकर से टकरा गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कटनी के जिला असपताल में भर्ती कराया। जहां तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतकों का कटनी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस ने मर्ग कामय कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 India’s wholesale price inflation (WPI) turned negative in June…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 Madhya Pradesh’s Kuno National Park (KNP), India’s first home…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 As monsoon showers swept into Madhya Pradesh’s Kuno National…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…
Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…