मुख्य संबोधनों के बाद तीन पैनल चर्चाएँ आयोजित की जाएंगी। पैनल चर्चा के लिए विषय भविष्य के वित्त के लिए रूपरेखा तैयार करना – अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों की भूमिका का विवरण देते हुए तपन रे ने आगे बताया कि गिफ्ट सिटी ने नव स्थापित होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय वित्त में पसंदीदा गंतव्य बनने की दिशा में कई प्रगति की है। कराधान और व्यापार में आसानी के विभिन्न सक्षम कारकों ने यह सुनिश्चित किया है कि गिफ्ट सिटी अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के वित्त संस्थानों के बराबर है। पैनल के दौरान भविष्य के वित्त के लिए रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। द राइट कनेक्ट ऑफ टेक एंड फिन – इमर्जिंग ट्रेन्ड्स ग्लोबली, विषय पर होने वाली पैनल चर्चा विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों के लिए एक मंच के रूप में सदुपयोग के लिए तैयार रहेगी जिसमें कैसे आज प्रौद्योगिकी हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गई है जो हमारे जीवन को अन्य लोगों और व्यवसायों के साथ समान रूप से जोड़ती है, इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह पैनल वित्त, बीमा, पूंजी बाजार आदि में प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने में GIFT सिटी की भूमिका पर चिंतन-मंथन करेगा।
अर्बन रिज़ीलियंस: बिल्डिंग सस्टेनेबल एंड फ्यूचर प्रूफ सिटी विषय पर आधारित एक और पैनल चर्चा हमारे ग्रह पर सीमित और घटते संसाधनों के साथ जीवन और व्यवसायों के लिए एक स्थायी दृष्टिकोण अपनाने की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। तपन रे ने आगे बताया कि भारत भविष्य की पीढ़ियों के लिए अपने पर्यावरण को संरक्षित करने और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करने पर वैश्विक विचारक बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत वैश्विक मंच पर वित्तीय प्रमुखता की राह पर आगे बढ़ रहा है, गिफ्ट सिटी वैश्विक वित्त के मानचित्र पर भारत को प्रमुख रूप से प्रदर्शित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर भारत को वैश्विक वित्तीय बाजारों के लिए और अधिक सुलभ बना रहा है। उन्होंने सभी संबंधित हितधारकों, उद्योग विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं को इस सत्र में शामिल होने के लिए सादर निमंत्रित करते हुए अपने वक्तव्य का समापन किया।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…