ख़बर ख़बरों की

CM डॉ. यादव ने वर्ष 2024 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वर्ष 2024 के मध्य प्रदेश शासन के कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैलेंडर की विषय वस्तु और आकल्पन की प्रशंसा की।

 

शासकीय कैलेंडर की विशेषताएं

 

वर्ष 2024 के म.प्र. शासन के कैलेंडर में 12 महीनों के चित्र अलग-अलग विशेषताएं दिखाने का कार्य करते हैं। कैलेंडर में देश और प्रदेश की विविध छवियों को छायाचित्रों द्वारा चित्रित किया गया है। इनमें प्रथम पृष्ठ में राम मंदिर अयोध्या दर्शाया गया है। विभिन्न महीनों में संत रविदास स्मारक सागर, विकसित भारत संकल्प यात्रा, नव संवत्सर गुड़ी पड़वा, महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही भव्य महाकाल लोक, मोहनपुरा कुंडलिया सिंचाई परियोजना राजगढ़, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल, पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और प्रदेश के शिक्षा स्तर को उत्कृष्ट बनाने के लिए सीएम राइज विद्यालय की छवियां शामिल की गई हैं। इसके साथ ही कैलेंडर में बेटियों के संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, समाज को स्वस्थ बनाने के लिए आयुष्मान भारत योजना, सामान्य जन के आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पीएम सम्मान निधि योजना से जुड़ा विवरण शामिल किया गया है। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय चंद्रशेखर वालिंबे उपस्थित थे।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago