उत्तर प्रदेश विधान सभा का अवलोकन कर स्पीकर से भी की सौजन्य भेंट
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तोमर को विधानसभा के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई भी दी। तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मध्यप्रदेश के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत निर्मित उत्पाद भी भेंट किए। तोमर ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के मंदिर निर्माण पूर्ण होने एवं 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किए जाने की भी बधाई दी।
प्रवास के दौरान नरेन्द्र सिंह तोमर ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से भी सौजन्य भेंट की एवं उत्तरप्रदेश विधानसभा का अवलोकन किया। सर्व प्रथम तोमर का सतीश महाना द्वारा सम्मान किया गया एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्यों के लिए लागू की गई ई-विधान परियोजना तथा तकनीक का उपयोग कर किये गए कार्यों के संबंध में चर्चा कर जानकारी से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी अध्यक्ष के साथ थे।
Ira Singh Khabar Khabaron ki,14 May '25 India’s retail inflation eased to a six-year low…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,13 May’25 India’s ascent as a global hub for Global Capability…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,09 May’25 Heightened geopolitical tensions threaten to unravel Pakistan’s fragile economic…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 May’2025 The United States is expected to seek significant changes…
Gwalior Khabar Khabaron Ki,05 May'25 In a ceremony marked by tradition and reverence, senior IPS…
Ira Singh Khabar khabaron Ki,4 May'25 Foreign Portfolio Investors (FPIs) injected Rs4,223 crore into Indian…