25 साल की डॉक्टर सवीरा प्रकाश, बिलावल की पार्टी पीपीपी ने टिकट दिया
इस्लामाबाद। 25 साल की डॉक्टर सवीरा प्रकाश को बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। सवीरा बुनेर जिले से चुनाव लड़ेंगी। उनके पिता ओम प्रकाश ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान में पहली बार कोई हिंदू महिला विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
सवीरा ने खैबर पख्तूनख्वा की पीके-25 सीट से नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इसके अलावा सवीरा ने महिलाओं के लिए रिजर्व एक सीट के लिए भी नॉमिनेशन फाइल किया है। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और चार राज्यों की प्रोवेंशियल असेंबलीज के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होगी।
पार्टी सांसद ने प्रेरणा दी
खैबर की एक सीट से रूबीना खालिद सीनेटर हैं। उन्होंने सवीरा को चुनाव लडऩे का हौसला और प्रेरणा दी। इसके बाद पीपुल्स पार्टी ने सवीरा को बुनेर जिले से टिकट देने का फैसला किया। खुद रूबीना ने इसका ऐलान किया। सवीरा के पिता ने कहा- मेरी बेटी सवीरा काबिल कैंडिडेट है। वो 8 फरवरी का चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा रिजर्व सीट से भी उसकी दावेदारी तय है। ओम प्रकाश खुद भी रिटायर्ड डॉक्टर हैं। वो 35 साल से पीपीपी के सदस्य हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…
संयुक्त कार्रवाई में 1814 करोड़ का MD ज़ब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, देश भर में नशे…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…
सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…
ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…