वाहन चालकों को फॉग लाइट जलाने और यात्रियों को एयरलाइन, रेलवे और यातायात का शेड्यूल देखने की सलाह
नई दिल्ली : दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ से दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्यप्रदेश में छाये कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे से सड़क, रेल यातायात सहित विमान सेवाएं भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। ऐसे में विजिबिलिटी 0 से 25 मीटर तक रह गई है। बुधवार को उत्तर भारत में कोहरे के कहर की वजह से विभिन्न हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई। कोहरे की वजह से रेल और हवाई सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रही। खराब दृश्यता के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। स्थिति यह हुई की दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक विजिबिलिटी घटकर 0 और 12.30 बजे तक 200 मीटर तक रह गई। अमृतसर, आगरा और इलाहाबाद एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी घटकर 0 रह गई थी। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री तक रह सकता है। राजधानी के मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री और जाफरपुर में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सुबह साढ़े पांच बजे पंजाब के पटियाला में विजिबिलिटी 25 मीटर तक है। वहीं, हरियाणा के अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली के पालम में भी विजिबिलिटी 25 मीटर तक दर्ज की गई। हालांकि, राजधानी के सफदरजंग के साथ ही उत्तर पश्चिमी राजस्थान में गंगानगर और चूरू विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। यूपी के लखनऊ, बरेली, वाराणसी में विजिबिलिटी 25 मीटर, झांसी और बहराइच में 50 मीटर दर्ज की गई। उत्तर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विजिबिलिटी 25 मीटर तो सतना में 50 मीटर दर्ज की गई। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में हवा चलने की वजह से बुधवार के मुकाबले धुंध कम है। कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा वाहन चालकों को फॉग लाइट जलाकर चलने के साथ ही यात्रा पर निकलने वाले लोगों को एयरलाइन, रेलवे और ट्रांसपोर्ट विभाग का शेड्यूल चेक करने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक दिल्ली के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा छा सकता है। 30 दिसंबर को नॉर्थ वेस्ट इंडिया पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखेगा। इसकी वजह से निचली सतह पर पूर्वी हवाएं चलना शुरू होंगी। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 30 दिसंबर से एक जनवरी 2024 तक बारिश हो सकती है। दिल्ली में अगले दो दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भी राहत की संभावना नहीं है। 30 और 31 दिसंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। धुंध की मोटी सफेद चादर दिखने का कारण हवाओं की गति कम रहना बताया गया है। हवा में नमी का स्तर अधिक है नमी और हवाओं की कमजोर गति के बीच प्रदूषण भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है । इससे कमजोर हवाएं नमी और प्रदूषण को नहीं बहा पा रही हैं
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…