ख़बर ख़बरों की

China ने फिर की ताइवान में घुसपैठ, रक्षा मंत्रालय का दावा

रक्षा मंत्रालय का दावा- आठ चीनी फाइटर जेट्स

सीमा में घुसे ताइपे । ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन के विमानों ने उनके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का ये भी कहना है कि चीन के विमानों के साथ ही चीनी गुब्बारा भी ताइवान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ। बता दें कि चीन और ताइवान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, वहीं ताइवान खुद को चीन का हिस्सा नहीं मानता है और खुद को स्वतंत्र राष्ट्र मानता है। ताइवान को अमेरिका का समर्थन प्राप्त है। चीन के फाइटर जेट ने ताइवान की सीमा में की घुसपैठ ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के जे-10, जे-11 फाइटर जेट्स ने स्ट्रेट ऑफ मीडियन लाइन को पार किया। बता दें कि स्ट्रेट ऑफ मीडियन लाइन को दोनों देशों के बीच की अनाधिकारिक जलसीमा है। हालांकि बीते कुछ समय से चीन के विमान और सर्विलांस जहाज लगातार इस सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। सीमा उल्लंघन की जानकारी होने पर ताइवान ने अपनी सेना भी स्थिति की समीक्षा के लिए मौके पर भेजी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि चीन के एक गुब्बारे ने भी ताइवान की सीमा में प्रवेश किया। गुब्बारे ने शनिवार की सुबह ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की और यह ताइवान के तटीय शहर कीलुंग तक पहुंच गया था। बता दें कि ऐसा ही एक गुब्बारा कुछ समय पहले अमेरिका में देखा गया था। अमेरिका ने दावा किया था कि यह जासूसी गुब्बारा था और अमेरिका ने गुब्बारे को निशाना बनाकर गिरा दिया था। इससे पहले अप्रैल में भी चीन के फाइटर जेट्स ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की थी। गौरतलब है कि ताइवान में अगले साल जनवरी में आम चुनाव होने हैं। इन चुनावों पर अमेरिका और चीन के गहरे रणनीतिक हित जुड़े हैं। यही वजह है कि ताइवान का चुनाव अमेरिका बनाम चीन हो गया है और पूरी दुनिया की नजरें इन चुनावों पर लगी है।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago