ख़बर ख़बरों की

पहलवान साक्षी मलिक से ‎मिली प्रियंका गांधी, समर्थन का दिया आश्वासन

नई दिल्ली । ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एकजुटता व्यक्त कर उन्हें न्याय की लड़ाई में हर तरह से समर्थन देने का आश्वासन दिया। बता दें ‎कि प्रियंका गांधी साक्षी मलिक के आवास पर पहुंचीं और उनसे तथा अन्य पहलवानों से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने साक्षी मलिक को न्याय की लड़ाई में हर तरह से समर्थन देने का आश्वासन देते हुए यह भी कहा, दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों ने भाजपा सांसद और तत्कालीन डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टे पीड़ितों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया। प्रियंका गांधी ने कहा ‎कि बीजेपी अभी भी आरोपी के साथ खड़ी है और उसे हर तरह से पुरस्कृत कर रही है। देश की महिलाएं इस अत्याचार को देख रही हैं।

इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ियों का अपमान सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का अपनी ही सरकार के सामने इस तरह बेबस होना काफी शर्मनाक है। प्रधानमंत्री को कम से कम इस मामले में तो अपना अहंकार त्यागकर देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को एक बार न्याय का भरोसा दिलाना चाहिए था।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

17 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

20 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

20 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

20 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

20 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

20 hours ago