एश्वर्य, प्राची और सुशीला को अर्जुन पुरूस्कार
हॉकी प्रशिक्षक शिवेन्द्र को मिलेगा द्रोणाचार्य
वर्ष 2023 का अंतिम दौर मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिये खुशियों की सौगात लाया है। पहली बार मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलम्पिक खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पेरा कनोइंग की प्राची यादव और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुश्री सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ठ खेल पुरूस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम के कोच शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 9 जनवरी 2024 को प्रात: 11 बजे राष्ट्रपति भवन में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरूस्कार से सम्मानित करेंगी।
एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर – मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के स्टार शूटर एश्वर्य इस वर्ष सम्पन्न हुए एशियन गेम्स में सबसे सफल भारतीय एथलीट थे। उन्होंने एशियन गेम्स में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। साथ ही एश्वर्य प्रताप सिंह ने वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कियाऔर 50 मी रायफल थ्री पॉजीशन पुरूष एकल इवेन्ट में रजत पदक जीता।
प्राची यादव – मध्यप्रदेश की पेरा केनो प्राची यादव ने पेरिस पेरा ओलम्पिक के लिये क्वालिफाई कर लिया है। उन्होने हाल ही में आईसीएफ स्प्रिंट एण्ड पेरा केनो वर्ल्ड चेम्पियनशीप, जर्मनी में चौथा स्थान प्राप्त कर पेरिस ओलम्पिक के लिये क्वालिफाई किया। प्राची भारत की पहली एथलीट है जिन्होंने पेरिस पेरा ओलम्पिक के लिये कोटा हासिल किया है।
सुशीला चानू – मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की पहले बैच की उत्कृष्ठ खिलाड़ी सुशीला ने कई उपलब्धियाँ हासिल की है। जर्मनी में हुए वूमन्स हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सुशीला की कप्तानी में कांस्य पदक हासिल किया था। 2014 एशियन गेम्स में उन्होंने भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2016 रियो ओलम्पिक में सुशीला भारतीय टीम की कप्तान थी।
शिवेन्द्र सिंह – मध्यप्रदेश के शिवेन्द्र सिंह वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल है। उन्होंने लगभग 160 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले है और लगभग 80 गोल अपने नाम किये है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…