नई दिल्ली, 16 अगस्त। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान का रविवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। यूपी के मंत्री चेतन चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ, वह 12 जुलाई से कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार से 73 वर्षीय चौहान के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह गुरूग्राम के अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे।
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय थे। वे दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौहान को 12 जुलाई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं आने के बाद उन्हें गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती करया गया था। शनिवार को डीडीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने बताया था, ‘सुबह चेतन जी की किडनी ने काम करना बंद कर दिया और फिर कई अंगों ने, वह लाइफ सपोर्ट पर हैं। हम दुआ कर रहे हैं कि यह जंग वह जीत जाए।’ कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चेतन चौहान को किडनी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो गई थीं।
भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चौहान लंबे समय तक सुनील गावस्कर के सलामी जोड़ीदार रहे। वह दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में भी विभिन्न पदों पर रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के मैनेजर भी थे।
40 टेस्ट में 2084 रन बनाए
चेतन चौहान ने टीम इंडिया के लिए 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट खेले थे। इनमें उन्होंने 31.54 की एवरेज से 2084 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा। चेतन ने 7 वनडे में 153 रन बनाए। चौहान और सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी 1970 के दशक में काफी सफल रही थी। दोनों ने मिलकर 10 शतकीय साझेदारियां कीं और 3 हजार से ज्यादा रन बनाए। चेतन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की टीम से खेले थे।
दुनिया के कई क्रिकेटर कोरोना संक्रमित
दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मुर्तजा बांग्लादेश में सांसद भी हैं। उधर, इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले पाकिस्तान के 10 क्रिकेटर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनके अलावा टेनिस में वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी भी संक्रमित हो चुकी हैं।
भाजपा सांसद सिंधिया ने दी श्रद्धांजली
चेतन चौहान के निधन पर भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने चेतन चौहान को श्रद्धांजली देते हुए ट्वीट कर उनके दुखी परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav, currently on…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav attended the…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 India’s wholesale price inflation (WPI) turned negative in June…