ख़बरे

भारतीय नौसेना का एक्शन…..माल्टा के एक जहाज का रेस्क्यू किया

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना अरब सागर में माल्टा के एक जहाज का रेस्क्यू करा रही है। जानकारी के मुताबिक माल्टा का जहाज एमवी रुएन हाईजैक कर लिया गया था। घटना की जानकारी जब भारतीय नौसेना को मिली, तब तुरंत नेवी की ओर से एक युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान एम को अरब सागर भेजा गया। माल्टा का ये जहाज कोरिया से तुर्की जा रहा था। तभी सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने उस पर अटैक किया। बताया जा रहा है कि भारतीय नेवी की ओर से भेज विमान ने 15 दिसंबर की सुबह हाईजैक हुए जहाज के ऊपर से उड़ान भरी। साथ ही इंडियन नेवी का विमान इस जहाज की हर सक्रियता पर नजर बनाए हुए है। अब ये जहाज सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है। इस मामले में इंडियन नेवी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। नौसेना की ओर से कहा गया है कि हम लोगों ने अरब सागर में एक घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है। ये माल्टा का एक जहाज था। इस पर 18 लोग मौजूद थे। समुद्री लुटेरों ने इस जहाज को हाईजैक कर लिया था। साथ ही कहा गया है कि जहां ये घटना हुई उस क्षेत्र में निगरानी कर रहे नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और अदान की खाड़ी में एंटी पायरेसी पेट्रोल को माल्टा के जहाज एमवी रुएन की ओर से एक अलर्ट मिला था। इसका पता लगते ही वहां तुरंत सहायता भेजी गई। अधिकारियों ने कहा कि जहाज को हाईजैक करने की सूचना गुरुवार को दी गई और नौसेना ने शुक्रवार तड़के घटना क्षेत्र में अपनी सहायता भेजी। नौसेना ने कहा कि हमारे विमान ने माल्टा के जहाज के ऊपर से फ्लाई किया है। साथ ही हर गतिविधि पर नजर है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अपने नौसैनिक समुद्री गश्ती विमान को क्षेत्र में निगरानी करने और अपने युद्धपोत को एमवी रुएन का पता लगाने और सहायता करने के लिए अदन की खाड़ी में एंटी पायरेसी पैट्रोल (समुद्री डकैती विरोधी गश्त) पर भेज दिया।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago