हर तरफ पड़े हैं पत्थर ही पत्थर
वॉशिंगटन। वैज्ञानिक ये जानने में जुटे है कि धरती की तरह और भी किसी ग्रह पर हवा-पानी या ऐसी परिस्थितियां हैं क्या कि वहां जीवन जिया जा सके। आपने पृथ्वी की ज़मीन देखी होगी, जो काफी हरी-भरी है। यहां हवा चलती रहती है और धूप भी दिखती है लेकिन आज आपको दर्शन कराएंगे मंग्रह की ज़मीन का। हम यहां बसने के ख्वाब संजो रहे हैं लेकिन इसकी धरती पर हवा-पानी का नामोनिशान नहीं है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंगल की सतह को 360 डिग्री व्यू में देखा जा सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रोवर मंगल ग्रह की सतह का वीडियो ले रहा है। सतह का 360 डिग्री व्यू देखने के बाद आप देखेंगे कि हर तरफ लाल रंग की मिट्टी दिख रही और बड़े-बड़े पत्थर दिख रहे हैं। यहां हवा-पानी का कोई निशान नहीं है बल्कि रोवर के व्हील का निशान भी दिख रहे हैं। ये व्यू नावकॉम ऑफ नासा प्रीजर्वरेंस रोवर ने लिया है, जो 5 अप्रौल, 2023 का है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
वीडियो को 13 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर कमेंट करते हुए लोगों ने कहा कि ये तो मौत की घाटी जैसा है। एक यूज़र ने कहा कि ये बंजर है तो एक ने कहा कि हम यहां बस्तियां बसाने की सोच रहे हैं, वहां कुछ है भी नहीं। बता दें कि अंतरिक्ष की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। यहां के तमाम राज़ पर से विज्ञान पर्दा उठा ही चुका है लेकिन कुछ मिस्ट्री ऐसी हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक ज्यादा से ज्यादा जानने में जुटे हुए हैं। कुछ ऐसा ही रहस्य है, दूसरे ग्रहों के वातावरण का।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…