ख़बर ख़बरों की

स्वरोजगार करने वालों का दमन कर रही MP सरकार, खुले में मांस विक्री पर रोक लगाने पर भड़कीं मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश में खुले स्थानों पर मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर नवगठित भारतीय जनता पार्टी सरकार पर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा इस विवादित फैसले पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

बसपा नेत्री मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश की नवगठित भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगारों व अन्य गरीब मेहनतकशों को रोटी-रोजी उपलब्ध कराने के जरूरी फैसला करने के बजाय, रोजगार के अभाव में मछली, अंडा, मीट आदि का खुले में स्वरोजगार करने वालों का दमन शुरू कर देना कितना उचित? इस विवादित फैसले पर पुनर्विचार जरूरी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश सरकार ही नहीं बल्कि सभी सरकारों को महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्या को दूर करने के लिए पूरी तन्मयता से काम करने की जरूरत है। फिर भी इन चीजों के खुले में व्यापार करने पर इतनी ज्यादा आपत्ति है तो उन्हें उजाड़ने से पहले सरकार दुकान आवंटित करने की व्यवस्था क्यों नहीं करती?’’ उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक करते हुए बुधवार को खुले स्थानों पर मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। मुख्यमंत्री यादव ने कहा था कि खुले में मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के लिए खाद्य विभाग, पुलिस और स्थानीय शहरी निकायों द्वारा 15 से 31 दिसंबर तक एक अभियान चलाया जाएगा।
Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

3 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

3 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

3 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

3 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

3 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

3 hours ago