ख़बर ख़बरों की

असम में 1281 मदरसों को स्कूलों में बदला

हिमांता विस्व सरमा की सरकार का बड़ा आदेश

गुवाहाटी। असम में लगभग 1,300 मिडिल इंग्लिश (ME) मदरसों को तत्काल प्रभाव से सामान्य ME स्कूलों में तब्दील कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से एक आदेश में इस बात की जानकारी देते हुए कहा गया है कि 1281 स्कूलों को तत्काल प्रभाव ने ME स्कूल बना दिया गया है। बता दें कि मिडिल इंग्लिश (ME) मदरसे अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध कराते हैं। प्राथमिक शिक्षा विभाग की निदेशक सुरंजना सेनापति द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के तहत राज्य भर में 1,281 उच्च प्राथमिक एमई मदरसों को तत्काल प्रभाव से एमई स्कूल के रूप में जाना जाएगा।

बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2021 में मदरसा बोर्ड के तहत सभी 610 राज्य संचालित मदरसों को उच्च प्राथमिक, उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में परिवर्तित कर दिया गया था। साथ ही मदरसों से स्कूलों में बदले इन संस्थानों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की स्थिति, वेतन, भत्ते और सेवा शर्तों में कोई बदलाव नहीं होगा। सुरंजना सेनापति ने बताया कि इन लगभग 1,300 मदरसा ME स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं जारी हैं और सरकारी निर्देश के अनुसार केवल उनके नामकरण में थोड़ा बदलाव किया गया है।
सेनापति ने कहा,‘इन मदरसों में छात्र, शिक्षक और अन्य कर्मचारी हैं। मदरसों में कई वर्षों से कक्षाएं चल रही थीं और यह बिना किसी बदलाव के जारी रहेंगी।’ यह पूछे जाने पर कि क्या आदेश जारी होने से पहले तक मदरसों में धर्म संबंधी शिक्षा भी दी जा रही थी, तो सेनापति ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बता दें कि हिमंत विश्व शर्मा की अगुवाई वाली असम सरकार ने शुरू से ही मदरसों के खिलाफ अक्रामक रुख अपनाया हुआ है। यहां तक कि आतंकी घटनाओं में शामिल लोगों का मदरसों से संबंध पाए जाने पर हिमंत की सरकार ने उन पर बुलडोजर तक चलवा दिए थे।
Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

10 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

10 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

10 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

10 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

10 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

10 hours ago