ख़बर ख़बरों की

स्पेसेस एक्स ने लॉन्च किए 23 और स्टारलिंक इंटरनेट Satellites

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका की स्पेस कंपनी द्वारा स्टार‎लिंक सैटेलाइट्स लांच करने के समाचार ‎मिले हैं। जानकारी के अनुसार प्राइवेट स्पेस कंपनी स्पेसेस एक्स ने 23 और स्टारलिंक सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में लॉन्च कर दिये है। सैटेलाइट्स को पूर्वी समयानुसार गुरुवार सुबह 12:07 बजे अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से फाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च किया गया था। स्पेसेस एक्स से ‎मिली जानकारी के अनुसार केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से हुआ ये लॉन्च 2023 में कंपनी का 90वां ऑर्बिटल लॉन्च है, जब‎कि अब तक का यहा 280वां फाल्कन 9 लॉन्च था। लॉन्चिंग के समय मिशन के लिए मौसम आदर्श था, लेकिन मौसम विज्ञानिक अपनी नजर बनाए हुए थे। फाल्कन 9 का पहला चरण वापस लौटा और अटलांटिक महासागर में तैनात ए शॉर्टफॉल ऑफ ग्रेविटास (एएसओजी) ड्रोनशिप पर उतरा। कंपनी ने बाद में 23 उपग्रहों की तैनाती की पुष्टि की।

स्टारलिंक एक सैटेलाइट नेटवर्क है जो रिमोट एरियाज में लो-कॉस्ट इंटरनेट उपलब्ध कराता है। इसका संचालन एलन मस्क द्वारा स्थापित अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसेस एक्स द्वारा किया जाता है। बता दें ‎कि स्टारलिंक का लक्ष्य दुनिया के हर हिस्से में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट पहुंचाना है। फिलहाल भारत में इसकी सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके लिए सरकारी मंजूरी का इंतजार चल रहा है। दरअसल स्टारलिंक एक अलग अप्रोच फॉलो करता है। ये एक-दो बड़े सैटेलाइट्स का इस्तेमाल करने की जगह हजारों छोटे सैटेलाइट्स को उपयोग में लाता है। कंपनी लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) सैटेलाइट्स का इस्तेमाल करती है। जो करीब 550 किलोमीटर ऊपर से धरती का चक्कर लगाते हैं। स्टारलिंक के जरिए अनलिमिटेड 150एमबीपीएस तक की स्पीड मिलती है। आने वाले दिनों में ये स्पीड और भी बढ़ जाएगी। सैटेलाइट इंटरनेट फाइबर जितना फास्ट तो नहीं होता। लेकिन, इसका एक बड़ा फायदा है इसकी हर जगह पहुंच हो जाती है।

Gaurav

Recent Posts

India’s Growth Steady at 7%, Outpacing Global Peers, IMF

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23'Oct'24 The International Monetary Fund (IMF) has reaffirmed its positive outlook…

2 days ago

GST Reduction Likely to Make Health & Life Insurance Cheaper

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Oct'24 A reduction in Goods and Services Tax (GST) could…

2 days ago

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

3 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

3 weeks ago