नई दिल्ली। कड़ाके की सर्दी के लिए भले ही अभी इंतजार करना हो, लेकिन धीरे-धीरे ठंडक का एहसास बढ़ रहा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार (नौ दिसंबर) की सुबह जाड़े के इस सीजन की सबसे ठंडी रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान भी अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी। इससे सुबह शाम ही नहीं बल्कि दिन के वक्त भी ठंडक का एहसास होगा। सुबह-शाम ठंडक और दिन के समय धूप खिलने से थोड़ी राहत का दौर बरकरार रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान इस सीजन में अभी तक का सबसे कम तापमान है। पहली बार यह नौ डिग्री से नीचे गया है। हवा में नमी का स्तर 100 से 46 प्रतिशत रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री के लिहाज से पालम दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध होगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और नौ डिग्री रहने की संभावना है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूरे सप्ताह बना रहेगा। अलबत्ता, शुक्रवार तक दिन का तापमान 23 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…